फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कन्याभोज के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का किया गया समापन

विज्ञापन
श्री रुद्र बालाजी धाम पर पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत:स्वयंं - फोटो : kathua news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उस्मान बाग पुलिस चौकी के पास स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम मंदिर में सोमवार को कन्याभोज के साथ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महामहोत्सव का समापन किया गया। आचार्य पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने पंचांग पूजन करवाया।
विज्ञापन

भूतभावन भगवान भोलेनाथ का सभी को ध्यान कराते हुए पाद्य, अर्घ, आचमन के साथ दूध, दही, घी, शहद, शक्कर ,पंचामृत से स्नान करा कर श्री रुद्राष्टाध्यायी से अभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिवजी को सुंदर वस्त्र धारण कराकर यज्ञोपवीत पहनाया, सुंदर त्रिपुण्ड बनाकर भस्म से लेपित किया।
भगवान भोलेनाथ को विवाह के लिए दूल्हे के रूप में शृंगार किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र, पुष्पों से शृंगार कर फल, मिष्ठान, मेवा आदि चढ़ाकर तांबूल अर्पित कर दक्षिणा भेंट की। आरती के साथ जगत कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

कथा व्यास पं. अंकुर शुक्ल जी महाराज ने शिव विवाह की कथा श्रद्धालुओं को श्रवण कराई। सभी शिवभक्तों ने मिलकर आरती की। इस दौरान डॉ. आरके अवस्थी, अतुल, अलका अरोड़ा, डॉ. शालू अवस्थी, ललित गर्ग, सुनीता गर्ग, डीके सक्सेना, रोहन, संतोष, हेमंत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें