फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की मौत, दो दोस्तों पर शराब में जहर देने का आरोप

विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव डींगुरपुर असलानी निवासी 28 वर्षीय आकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आकाश के तीन दोस्तों पर शराब में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई संजय ने बताया कि भाई आकाश लाइनमैन के काम के साथ ही मजदूरी भी करता था। 11 जनवरी को आकाश के दो दोस्त बुलाकर ले गए थे। रात तक जब भाई घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। भाई को तलाशने के लिए निकलते, इससे पूर्व उसके एक दोस्त की पत्नी के भाई ने आकाश की पत्नी के पास फोन आया।
उसने बताया कि आकाश शराब के नशे में पड़ा हुआ है। इसके बाद प्राइमरी स्कूल के पास बेहोशी हालत में मिले भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद भाई को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर भाई को दोबारा शाहजहांपुर लाकर भर्ती कराया। रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आकाश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी चार बहने हैं। मां रामबेटी व पत्नी धनदेवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। उसके दो बेटे हैं। एक बेटे का अभी छह फरवरी को ही जन्म हुआ है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान युवक की मौत हुई है। इस मामले में जहर देने के आरोप के आधार पर दो लोगों के खिलाफ पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। विसरा सुरक्षित किया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें