पुवायां। गांव करनापुर क्षत्रिय समाज की ओर से महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह राठौर ने महाराणा प्रताप जी को नमन करते हुए कहा कि एक बार अकबर ने महाराणा प्रताप जी को प्रस्ताव भेजा कि मुगलों के सामने झुक जाओ, बदले में आधा राज्य मिल जाएगा, लेकिन महाराणा प्रताप ने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप को दुनिया भर में वीर योद्धा और शौर्य के प्रतीक के तौर पर आज भी याद किया जाता है।
इस दौरान राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना भारत के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर कृष्णा ठाकुर अर्कवंशी, नरवीर सिंह राठौड़, संजय सिंह सूर्यवंशी, हर्षित सिंह अर्कवंशी, नरेश सिंह अर्कवंशी, तरुण सिंह, उदयराज सिंह चौहान, श्रीकृष्ण सिंह अर्कवंशी, आलोक सिंह सूर्यवंशी, आदित्य प्रताप सिंह अर्कवंशी, ओमेंद्र विक्रम सिंह, लालबहादुर सिंह अर्कवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर। वीरता व अदम्य शौर्य के परिचायक महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर बुधवार को रोजा मेजबान होटल के तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में स्थापित मूर्ति के पास युवा एकत्रित हुए। इस दौरान महान योद्धा को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। सुरेश सिंह छोटू भैया, अशोक श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना, अतुल सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान, अंशु मिश्रा, मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
तिलहर। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी स्थित गोसाई मंदिर पर भाजपा प्रणीत संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष शकुंतला सक्सेना ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, शौर्य, पराक्रम के धनी और महान योद्धा थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार और हेमंत कुमार सक्सेना ने विचार व्यक्त करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के गंगा त्रिवेदी, रेनू सक्सेना, निशा सक्सेना, राखी, उर्मिला, यशी सक्सेना, मीरा देवी श्रीवास्तव, ममता, संजय मिश्रा, पुजारी विष्णु पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।