फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा ढाईघाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा तो जाम हुईं सड़कें

विज्ञापन
मेला मार्ग पर लगा जाम में फंसे श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को गंगा ढाईघाट पर लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे ढाईघाट को जाने वाली सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा, जिससे देर शाम तक वाहन रेंगकर चलते रहे। शनिवार को भोर से ही ढाईघाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे। ढाईघाट पर लगे मेले में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया।
विज्ञापन

ढाईघाट पर माघ मेला रामनगरिया के मुख्य पर्व माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि ढाईघाट पर मनौती पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन और अन्नप्राशन संस्कार कराया। पुरोहितों और कन्याओं को भोजन कराया।
ढाईघाट पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने चाट-पकौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया। इस बार मेले में जिला पंचायत प्रशासन ने सिर्फ पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं की भीड़ होने से अधिकांश नल जवाब दे गए। श्रद्धालुओं को गंगाजल और संतों के आश्रम में लगे हैंडपंप से प्यास बुझानी पड़ी।
विज्ञापन

जलालाबाद में माघ पूर्णिमा के चलते गंगा घाट पर स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शुक्रवार रात से उमड़ने लगी थी। लोग कार और बाइक के अलावा सबसे ज्यादा तादाद ट्रैक्टर ट्राली की रही। सुबह इनकी तादाद में और इजाफा हो गया और जाम लगना शुरू हो गया। जाम की यह स्थित कटरा- फर्रुखाबाद हाईवे के अलावा शाहजहांपुर रोड और कोला मोड़ से लेकर ढाई तक बनी रही। कोला मोड़ और याकूबपुर तिराहे पर ज्यादा बुरा हाल रहा। हालांकि ढाईघाट को जाने वाले रास्तों पर कई जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी, परंतु भारी भीड़ के चलते सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई और देर रात तक राहगीर जाम से जूझते रहे।
92 बच्चों और बुजुर्गों को मिलवाया
मेले में गंगा सेवा समिति द्वारा खोया-पाया शिविर लगाया गया। इसके माध्यम से महिला कांस्टेबल अंजू कुमारी और वर्षा जोरावर ने सायं चार बजे तक मेले में खोए 92 बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलवाया।
चोरी की कई वारदात हुईं
मिर्जापुर। मेले में इस बार सुरक्षा की व्यवस्था लचर होने से गंगा घाट पर चोरी और उठाईगीरी की तमाम घटनाएं हुईं। पुलिस ने एक युवक और एक महिला को उसकी बेटी के साथ चोरी के संदेह में पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चार बैग, उनमें रखे तमाम कपड़े, चार मोबाइल सेट, एक जोड़ी पायल और बच्चों के चांदी के कंगन तथा अलग-अलग बैग में रखे 7,240 रुपये बरामद किए हैं। पकड़ा गया युवक खुद को कानपुर नगर, महिला और उसकी बेटी कानपुर जिले के घाटमपुर की बता रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मिर्जापुर के गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें