फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गांव बंधीचक में बिजली चेकिंग के दौरान बिजली कर्मियों की टीम और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा दिया। जेई ने कुछ लोगों पर अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जेई नरेंद्र कुमार ने बताया है कि बिजली विभाग की टीम शनिवार दोपहर बंधीचक गांव में चेकिंग करने गई थी। वहां एक उपभोक्ता ट्यूबवेल पर निश्चित किलोवाट से अधिक भार का मोटर चला रहा था। टीम ने जब कार्रवाई करना शुरू किया तो गांव के कुछ लोग जमा हो गए और गाली गलौज करने लगे। टीम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कर्मचारियों को पीटने के लिए दौड़ पड़े। टीम के लोगों ने किसी तरह गांव से भागकर अपनी जान बचाई है। कोतवाल प्रवीन सोलंकी ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें