फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा आज : ढाई घाट गंगा तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईघाट गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। ढाईघाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला राम नगरिया के मुख्य पर्व माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए शुक्रवार को सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। शनिवार को मुख्य स्नान होगा और श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

लगभग दो किमी क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को रात में ठहरने के लिए जगह कम पड़ रही है। मेला मार्ग पर ढाई गांव में बिछिया छुट्टी नदी पर बने सिंगल लेन वाले पुल पर मेलार्थियों के वाहनों के आवागमन से सुबह से ही जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया।
श्रंगी ऋषि की तपोभूमि के तौर पर विख्यात ढाई घाट पर लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी आदि जनपदों से हजारों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे हैं। जलालाबाद-ढाई घाट मार्ग पर ढाई गांव में बिछिया छुट्टी नदी पर बने सिंगल लेन के पुल पर इस बार मुख्य स्नान पर्व को देखते हुए यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण सैकड़ों वाहनों की आवाजाही से शुक्रवार सुबह दस बजे से पुल पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे मिर्जापुर के थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह ने थाने के अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ जैसे तैसे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मेले में इस बार जिला पंचायत के स्तर से साफ-सफाई, अस्थायी सड़कों, चिकित्सा शिविर जैसी आवश्यक जरूरतों की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मेले में आए तमाम श्रद्धालु गंदगी के बीच रहकर रात काटने को मजबूर हैं। मेला क्षेत्र में प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे श्रद्धालुओं में जिला पंचायत प्रशासन के विरुद्ध रोष व्याप्त है।
कोरोना संकट को देखते इस वर्ष ढाई घाट गंगा तट पर राम नगरिया मेला को अधिकारिक अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए हैंड पंप और गंगा तट पर प्रकाश की निशुल्क व्यवस्था की गई, जिससे कि ठेकेदार वहां के दुकानदारों और श्रद्धालुओं से धन की वसूली नहीं कर सकें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन को सामान्य बनाए रखने के लिए एसपी से बात करके मेला क्षेत्र में दो प्रभारी निरीक्षकों, 14 उप निरीक्षकों, 12 महिला सिपाहियों, 34 पुरुष सिपाहियों और पीएसी के जवानों की देर शाम ड्यूटी लगा दी गई है। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें