फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूजल सप्ताह में मदरसे के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बिजलीपुरा ​स्थित मदरसा नुरुल हुदा ​में प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: मदरसा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भूजल सप्ताह के अंतर्गत बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूरुल हुदा में जल संरक्षण व भूजल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यार्थियाें ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को चित्रकला, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, भाषण, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों और पोस्टरों के माध्यम से जल है तो कल है, भूजल बचाओ–भविष्य बचाओ और पानी की हर बूंद अनमोल है जैसे संदेश दिए।
प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इजहार हसन, जहूर अहमद, कामरान हुसैन, मोहम्मद जाहिद, साजिद अली खान, मोइन खान, ममनून और सैय्यद शारिक अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें