फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेलों में दम दिखाएंगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी, छह को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न खेलों में दम दिखाने का मौका मिलेगा। खेल निदेशालय ने वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं। पहले जिले और फिर मंडल स्तर पर ट्रायल होगा। इसके बाद राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिलास्तरीय ट्रायल छह अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे हथौड़ा स्थित स्टेडियम में प्रारंभ होगा। इसमें 45 वर्ष से कम व इससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला सरकारी अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न खेल विधाओं में भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ी 12 व 13 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में आयोजित मंडलस्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडल में जगह बनाने वाले खिलाड़ी 19 व 20 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय चयन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशस्तर पर चयनित खिलाड़ियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में केवल पूर्णकालिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही पात्र होंगे। खिलाड़ी वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी समेत 19 खेलों के ट्रायल में भाग लेंगे।
-
फुटबाल का ट्रायल 23 को
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का ट्रायल 23 जुलाई को हथौड़ा स्थित स्टेडियम में होगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल शाम को चार बजे होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 24 जुलाई को मंडल स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रदेश स्तरीय ट्रायल एक से आठ अगस्त के मध्य मऊ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें