फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली रैली

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली निकालते मदरसे के छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस की ओर से 21 फुट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकाली गई। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. अरुण यादव के निर्देशन में सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा व प्राचार्य प्रो.आरके आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने यात्रा का स्वागत किया। उप प्राचार्य प्रो.अनुराग अग्रवाल, प्रो. प्रभात शुक्ल, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. जयशंकर ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मदरसा विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
शाहजहांपुर। मदरसा अत्तारिया तारीन जलालनगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। बच्चाें ने देशभक्ति के तराने गाने के साथ ही नारे भी लगाए। बृहस्पतिवार को रैली का शुभारंभ मदरसे से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए बच्चे चल रहे थे। रैली जलालनगर, बजरिया, ऊंची मस्जिद आदि क्षेत्रों से होते हुए मदरसे पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रबंधक मोहम्मद रिजवान, हाफिज गुलाम, मुर्तजा, सोनी, अजमी खान, गुलराना,अफशीन आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली निकालते मदरसे के छात्र-छात्राएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें