फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आयुष हत्याकांड में वीडियो बनाकर किया मजाक

Wed, 11 Dec 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ के रामलीला मैदान में आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या के बाद दो युवकों द्वारा वीडियो बनाकर मजाक करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मृतक के पिता ने सदर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दो दिसंबर को रामलीला मैदान में युवाओं के दो गुटों में भिड़ंत के बाद आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन वीडियो वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष समेत 13 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को दो युवाओं का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें युवक टहलते हुए वीडियो में आयुष गुप्ता की हत्या को लेकर बात कर रहे हैं।
उसके लगी गोली को पेरासिटामॉल बताया। युवकों के मजाक करने को लेकर मृतक के परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने शिकायत की है। युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही उनसे पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें