फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र से अप्राकृतिक कृृत्य में ट्यूटर को 20 वर्ष के कारावास की सजा

Wed, 11 Dec 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुदीप कुमार जायसवाल ने छात्र से अप्राकृतिक कृत्य करने के दोषी ट्यूटर को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता था। उसका नौ वर्ष का भतीजा और एक बेटा स्कूल में कक्षा दो में पढ़ते थे। दोनों बच्चों को लोक बिहार कॉलोनी निवासी रामकुमार पाल ट्यूशन पढ़ाता था। नौ फरवरी 2015 की शाम 06:30 बजे टीचर कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर पढ़ाने लगा। उसके बेटे ने दरवाजे के की-होल से टीचर को भतीजे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते देख लिया। परिजनों ने टीचर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रामकुमार पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान छह गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश ने रामकुमार पाल को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया। न्यायालय के विचार में दोषी ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। इस कारण वह किसी भी सहानुभूति या दया का पात्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें