एसपी केबी सिंह के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान टीएसआई मोहम्मद इश्त्यिक ने बिना अनुमति के एलपीजी गैस से चल रही वैन को सीज कर दिया। इसके अलावा अन्य 15 वाहनों का चालान किया गया है, जिसमें दो चौपहिया वाहन भी शामिल हैं। टीएसआई रविवार शाम लगभग चार बजे खन्नौत पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, उसी समय एक वैन वैन संख्या यूपी 27 3392 रोजा की ओर से आई , जिसमें कुछ महिलाएं बैठी हुईं थी। वैन को रोक कर जब चालक थाना मिर्जापुर के गांव करेला ऩगलापुर निवासी विजनेश कुमार से कागज मांगे तो एलपीजी गैस की दुर्गंध आ गई, इस पर टीएसआई ने देखा कि वैन के शीशे पर एलपीजी का टैग तो लगा था लेकिन उसके पास केवल पेट्रोल से वाहन चलाने की अनुमति थी। इस पर उन्होंने खुद व दूसरो की जान जोखिम में डालने का मामला पाते हुए वैन को कब्जे में लेने के बाद उसे सीज कर दिया। वहीं ओवरलोड में दो चौपहिया वाहनों का भी चालान कर दिया। वहीं तीन लोगों को बैठाकर चलने व बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनकी बाइकों का चालान कर दिया। सीज की गई वैन में आशा बहुएं बैठीं थीं।