फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो अंकों का नुकसान...प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंचा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग को जारी कर दिया गया है। इसमें शाहजहांपुर जिले ने टॉपटेन की रैंकिंग में छठवां स्थान हासिल किया है। लंबित विवेचनाओं समेत अन्य अपराधों के बढ़ने की वजह से जिला दो पायदान नीचे की ओर खिसक गया है। अधिकारियों ने सुधार करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीआरवी रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा, महिला अपराध और हत्या समेत कई अपराधों की समीक्षा के बाद सीएम डैश बोर्ड में अंक जारी किए जाते हैं। इससे जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। अक्तूबर की समीक्षा के उपरांत रैंकिंग को जारी कर दिया गया। इसमें जिले को दो अंकों का नुकसान हुआ है।
सितंबर में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर था। अब यह छठे स्थान पर पहुंच गया है। दो अंक नीचे खिसकने के बाद जिले की पुलिस ने सुधार के लिए काम को शुरू कर दिया है। लंबित विवेचनाओं के साथ ही अपराधाें के नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गृह विभाग से संबंधित बिंदुओं के आधार पर रैंकिंग तैयार की जाती है। विवेचनाओं समेत अन्य पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज अवस्थी, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें