फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवर्धन पूजा से नाराज इंद्र का श्रीकृष्ण ने तोड़ा अहंकार

विज्ञापन
जैतीपुर के ग्राम करकौर ​​स्थित राम मंदिर परिसर में भागवतकथा सुनाते कथावाचक विवेक मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
जैतीपुर। करकौर गांव के राम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कथावाचक पंडित विवेक मिश्रा ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्हाेंने कहा कि गोकुल के निवासी बारिश के लिए देवराज इंद्र की पूजा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन की पूजा करने पर बल देते हुए कहा कि गोवर्धन पर्वत उन्हें संपन्न बनाता है। गांव वालों की वहां गाय चरती हैं और वृक्षों से ईंधन व फल मिलते हैं।
विज्ञापन

गोकुल वासियों ने गोवर्धन की पूजा की तो इंद्र नाराज हो उठे और उन्होंने भीषण वर्षा कराई। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने एक अंगुली पर गोवर्धन उठाकर उसके नीचे गोकुल वासियाें को न केवल आश्रय दिया, इंद्र का अहंकार भी तोड़ दिया। कथा श्रवण में नरेंद्र गुर्जर, कल्लू गुर्जर, संजय सिंह, मनीष कुमार, ब्रह्मानंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें