फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती की सोशल मीडिया पर दुख भरी पोस्ट देख दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवती ने सोशल मीडिया पर दर्द भरे गीत के साथ आत्महत्या करने की पोस्ट लिखकर डाल दी। मेटा से अलर्ट आने के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली। कलान पुलिस उसके घर पहुंची तो युवती सही सलामत थी। पुलिस के नाराजगी जताने पर उसने खेद जताया।
विज्ञापन

31 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने से संबंधित पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा कि आपको मुझे छोड़ना है। इसलिए अब मैं भी नहीं रहूंगी। हाथ में दवा दिखाते हुए वीडियो पर दिल की बात लिखी। पोस्ट के पड़ने के कुछ देर के बाद ही मेटा से मीडिया सेल के पास अलर्ट आया।
इसके बाद युवती की लोकेशन निकालकर कलान पुलिस को सूचना दी गई। उप-निरीक्षक जयप्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह मौके पर गए। घर पर मिली युवती ने पोस्ट डालने की बात स्वीकारी, लेकिन बोली- उसे किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। कलान इंस्पेक्टर प्रभाष चंद ने बताया कि युवती ने खेद व्यक्त किया है। उसे भविष्य में इस प्रकार का कृत्य नहीं करने के लिए चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें