फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुलचंपा और रुजवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
तिलहर-निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिलहर। निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम पुल के निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर चुका है। अब रेलवे ने क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए वहां से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।
विज्ञापन

निगोही मार्ग पर आने-जाने वालों के लिए गुलचंपा और रुजवारी रेलवे क्रॉसिंग से वैकल्पिक रास्ते खोले गए हैं, लेकिन शनिवार सुबह से ही दोनों क्रॉसिंग पर जाम लगने लगा। दिन में नौ बजे के बाद से जाम लगना शुरू हो गया। एक घंटे बाद इतनी भीड़ हो गई कि रेलवे फाटकों पर दोनों ओर दो किमी तक लंबी कतार लग गईं।
बारिश में दोनों कच्चे मार्गों पर फिसलन होने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस तैनात कर दी। इसके बाद भी वहां जाम के हालात बने रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें