फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी पटरी वालों को लोन दिलाने में तीसरे नंबर पर शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत डूडा की ओर से नगर निगम क्षेत्र के रेहड़ी, पटरी विक्रेताओं को 10 हजार रुपये तक का लोन अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दिलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक सात हजार से अधिक रेहड़ी, पटरी वालों को लोन मिल चुका है। लोन दिलाने के मामले में शाहजहांपुर प्रदेश में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर 11400 लोगों के ऑनलाइन आवेदन कराए जा चुके हैं, जोकि लक्ष्य से 130 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदन के बाद अब तक 7653 रेहड़ी-पटरी वालों का लोन स्वीकृत होने के बाद 7350 को वितरित भी किया जा चुका है। परियोजना निदेशक डूडा अतुल पाठक ने बताया कि योजना के तहत आवेदन पत्र ऑनलाइन कराने, बैंक के माध्यम से लोन स्वीकृति और वितरण कराने के मामले में शाहजहांपुर प्रदेश में तीसरे नंबर पायदान पर है। पहले पर वाराणसी, दूसरे पर गोरखपुर है। लोन वितरण में 89.65 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया है। 7653 में से 303 रेहड़ी-पटरी वालों को अभी लोन वितरित नहीं हो हुआ है, जोकि जल्द ही करवा दिया जाएगा।
ले सकते हैं 50 हजार रुपये तक का लोन
परियोजना निदेशक डूडा अतुल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वालें) को पहली बार में बैंक से 10 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन लोगों ने 10 हजार रुपये का लोन अदा कर दिया हैं, उन्हें दूसरी बार में 20 हजार और उसको अदा करने पर 50 हजार रुपये तक का लोन दिलाने की योजना है। बताया कि अब तक दूसरे चरण के 22 रेहड़ी-पटरी वालों को 20 हजार रुपए का लोन दिलाया जा चुका है, जबकि अब तक कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ ही डूडा कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें