फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में गरजे CM योगी: कहा- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बेकार बना

Wed, 08 May 2024 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने कांट के रामलीला मैदान में लोकसभा चुनाव व ददरौल उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Yogi Adityanath@Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव नया इतिहास बनाने को उतावला दिख रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। इनकी हार शाश्वत सत्य है। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि हमारा इतिहास गवाह है कि कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न रहा हो, अगर रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित हुआ है। रामभक्त हनुमान भी देवत्व की स्थिति में पहुंचकर लोकपूज्य हो गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बेकार बना। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने, पैरवी करने वाले और माफिया-अपराधियों को अपना खेवनहार बनाने वाले लोग जिन्होंने बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस किया था। आज वह माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ने के लिए जाते हैं। 

Trending Videos

आज तेजी से हो रहे विकास कार्य- योगी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब नौजवानों के हाथ में तमंचा नहीं बल्कि टैबलेट होता है। पहले सुरक्षा तार-तार थी। विकास कार्य ठप पड़े थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता था। 2014 के बाद देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। रेलवे, हाईवे, एक्सप्रेस-वे, एम्स आदि का निर्माण हुआ है।

'विकास के साथ विरासत का सम्मान'
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां विकास कार्य करा रही है तो वहीं विरासत का सम्मान भी कर रही है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन गया है, काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन चुका है। शाहजहांपुर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमत धाम में रोप-वे बनने जा रहा है। यहां परशुराम धाम भी है और साथ-साथ अमर शहीदों का शहीद संग्रहालय भी बनकर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन

आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह नियंत्रित- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है। 2014 के पहले भारत का सम्मान नहीं था। सुरक्षा तार-तार थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। विकास के कार्य ठप पड़े हुए थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से नियंत्रित हुआ है। पहले लोग भूख से मर रहे थे, आज 80  करोड़ लोग फ्री राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। किसान को सम्मान निधि, गरीब के घर में शौचालय, रसोई गैस का सिलिंडर, हर गरीब को मकान मिल गया और बिजली का कनेक्शन मिल गया है। सहकारिता के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग भी यहीं शाहजहांपुर से सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें