फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ बैंक शाखाओं पर लटके रहे ताले, सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बैंको की हड़ताल के दौरान स्टेट बैंक खुली रही। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार से बैंककर्मियों की दो दिनी हड़ताल शुरू हो गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को छोड़कर लगभग अन्य बैंकों की करीब दो सौ शाखाओं में तालाबंदी रही। साथ ही डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंकों में करीब सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण आदि के विरोध में ट्रेड यूनियनों व फेडरेशन की ओर से दो दिवसीय औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया है। सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय, मंडल व शाखा कार्यालयों पर काम नहीं किया। गोविंदगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बीओबी, टाउनहाल रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक, आईसीआईसीआई समेत विभिन्न शाखाओं पर तालाबंदी रही। इन बैंकों में लेन-देन न होने से ग्राहकों को लौटना पड़ा।
एसबीआई, एक्सिस बैंक, कारर्पोरेशन बैंकों की शाखाएं खुली रहीं। इनके कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग नहीं लिया। हड़ताली बैंककर्मियों की प्रमुख मांग बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने, एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह शुरू करने, पेंशन अपडेशन, एलआईसी और बैंक के बीच महंगाई भत्ते की दर में समानता, ग्रामीण बैंक का प्रायोजक व्यावसायिक बैंक में विलय तथा श्रम कानून संशोधन विधेयक की वापसी है।
विज्ञापन

आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिलामंत्री अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। इससे जनता का पैसा पूंजीपतियों के हाथ में चला जाएगा। बताया कि जिले में व्यावसायिक बैंकों की 80 और ग्रामीण बैंकों की 120 शाखाएं हड़ताल के पहले दिन बंद रहीं। कुल 200 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएं खुली रहीं। इसके बावजूद बैंक हड़ताल से 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
प्रधान डाकघर के गेट पर किया प्रदर्शन
एनएफपीई, एफएनपीओ के आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रधान डाकघर के गेट पर प्रदर्शन किया। आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन के मंडलीय सचिव सुरेंद्र कुमार, नेशनल पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन के मंडलीय सचिव मिथलेेश कुमार, आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन पोस्टमैन एंड एमटीएस के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, मंडलीय सचिव अरविंद कुमार नेशनल पोस्टल इम्प्लाइज पोस्टमैन एंड एमटीएस के अध्यक्ष महेश चंद्र, अनूप कुमार, आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन जीडीएस के मंडलीय सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, आल इंडिया जीडीएस यूनियन के मंडलीय सचिव वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार सक्सेना, ब्रह्मा सिंह, राजकुमार, आशाराम, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की हड़ताल
एलआईसी, ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और न्यू इंडिया एश्योरेंस के सभी कार्यालय बंद रहे। कर्मचारियों ने सदर बाजार स्थित कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बीमा कर्मचारी संघ बरेली मंडल के मंडल उपाध्यक्ष शमीम आजाद ने बताया कि बीमा कंपनियों के करीब 250 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। शाखा सचिव मुनव्वर अली, उदय शुक्ला, शिशांक कुमार, अरुण रस्तोगी, भावना राठौर, अमन सिंह सोनी, ज्ञानेश केवट, गंगा प्रसाद, हरिश्चंद्र, हरीकिशोर पाठक शामिल रहे।
नकदी के लिए एटीएम पर लगानी पड़ी लाइन
शाहजहांपुर। बैंकों में हड़ताल की वजह से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में सेठ एंक्लेव स्थित बीओबी के एटीएम गैलरी में सिर्फ एक एटीएम में ही नकदी निकासी हो रही थी। गैलरी में लगी नकदी जमा करने की मशीन खराब पड़ी थी। एटीएम गैलरी के पास ही यूनियन बैंक शाखा के एटीएम खाली पड़ा रहा। पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम का शटर गिरा था। बीओबी के एटीएम में भी नकदी का टोटा रहा। लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। कुछ एटीएम में नकदी थी, उनके बाहर लाइन लगी रही।

शाहजहांपुर में बैंको की हड़ताल के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम नगदी निकालने खड़े लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें