फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में मस्ती के साथ प्रतियोताओं में भी नन्हें-मुन्नो ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में योग करते बच्चे - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा विद्यास्थली समेत व कई स्कूलों में समर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें मस्ती के साथ प्रतियोगिताएं भी हुईं। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में नौ दिवसीय कैंप के पहले दिन बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद शिक्षिका अंकिता व रहमत ने नृत्य-गायन, शिक्षिका नमिता मिश्रा, अनीता त्रिवेदी ने मेंहदी-ब्यूटी पार्लर, शिक्षिका रेखा धवन, रितु सक्सेना ने आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक पंकज सक्सेना, अभिनव सिंह एवं महजवी ने बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो, एथलेटिक्स, कबड्डी, आदि टीमों में छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग कराया। इससे पहले कैंप का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या उज्ज्वल मिश्रा, प्रकाश, शैलजा मिश्रा, मोनिका सेठ, चेतना अवस्थी, मीनाक्षी त्रिपाठी, सलमान अहमद खान आदि मौजूद रहे।
पूल पार्टी में थिरके बच्चे
शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स एवं किड्स जोन स्कूल में ग्रीष्मावकाश के उपलक्ष्य में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। इस बीच बच्चों ने डांस किया और गीत भी गाए। स्कूल प्रबंधक सचिन बाथम, प्रधानाचार्य शैल सक्सेना ने बच्चों को ग्रीष्मावकाश में अपना ख्याल रखने की अपील की। इस मौके पर साक्षी रस्तोगी, जिया खान, नेहा, जोया, पूजा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

छात्रों ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर। जीआईसी के एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को सड़क सुरक्षा के तहत खिरनीबाग चौराहा पर लोगों को जागरूक किया। पोस्टर व हैंडबिल बांटे गए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सहायक अध्यापक राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद

ऑल सेंट्स व किड्स जोन स्कूल में पूल पार्टी करते बच्चे- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें