लिटिल मिलेनियम स्कूल के बच्चे सेंटा और एंजल के वेश में सजे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लिटिल मिलेनियम स्कूल में बच्चों अपनी शिक्षिकाओं के साथ क्रिसमस मनाया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने सेंटा क्लॉज के परिधान पहनकर स्कूल आए। स्कूल की प्रधानाचार्या वृद्धि गुप्ता और प्रबंधक राहुल गुप्ता ने बच्चों को उपहार स्वरूप टॉफी देकर क्रिसमस की बधाई दी।
डायरेक्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि 25 दिसंबर को जन्मे प्रभु यीशु मसीह ने ईसाई धर्म की स्थापना की थी। तब से 25 दिसंबर को यीशु मसीह का जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान शिक्षिका गजाला, शाफिया, सुनीता, एकता, किरण, यशस्वी, प्रिया, स्मिता आदि मौजूद रहीं। संवाद
ऑल सेंट्स स्कूल में आज मनाया जाएगा क्रिसमस
शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स स्कूल में शुक्रवार केे दोपहर 12:00 बजे से क्रिसमस मनाया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस में आएंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी स्कूल प्रबंधक सचिन बाथम ने दी है। संवाद