खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी जयेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। शराब की दुकान के एक सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
तिकुनियां चौराहा निवासी सत्यपाल वर्मा का 35 वर्षीय पुत्र जयेंद्र वर्मा वहीं पर ही अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद वह वहीं पर सो गया। सुबह छह बजे वह पड़ोस के एक व्यक्ति की साइकिल मांगकर कहीं गया। नौ बजे तक वह दुकान पर नहीं पहुंचा तो मैनेजर ने जयेंद्र के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इस बीच किसी ने जयेंद्र के पिता को सूचना दी कि उसका शव गांव बुझिया की सीमा में एक पेड़ से लटका हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की गई, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। पुलिस को लिखकर देने के बाद शव घर ले गए।
जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। जयेंद्र की मौत से मां मीना देवी, भाई श्यामू, रामू का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी जयेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन