फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाइनमैन पर हमला, जेई ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। ग्राम मवईया पट्टी में विद्युत आपूर्ति बहाल करने गए विद्युत निगम के लाइनमैन पर हमला कर दिया गया। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित चौधरी ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके निर्देश पर लाइनमैन सुरजीत सिंह ग्राम मवईया पट्टी में विद्युत आपूर्ति में आई खराबी को दूर करने गए। वापसी में पुलिया के पास गांव के एक व्यक्ति ने लाइनमैन को रोककर गालियां दीं। लाठी से हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। लाइनमैन को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें