फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मासूम से दरिंदगी के मामले में आरोपी के खिलाफ 14 दिनों में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। नगर के एक मोहल्ले की तीन साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने मात्र 14 दिन में विवेचना पूरी कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, 20 जून को एक मोहल्ले में बीसलपुर (पीलीभीत) से बरात आई थी। बरात में जुटी भीड़ का फायदा उठाकर पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला ग्यासपुर का चांद बाबू बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर जंगल में लेजाकर दरिंदगी की।
प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साक्ष्यों को संकलित कर मात्र 14 दिनो में विवेचना पूर्ण की। पुलिस ने आरोपी चांद बाबू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत सुबूत जुटाते हुए विशेष न्यायालय (पॉक्सो) में आरोपपत्र भेज दिया है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें