फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक कोतवाली इंस्पेक्टर समेत छह लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा ने स्वतंत्रता दिवस के बाद जिले के छह थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि एक थानेदार को अपने कार्यालय से संबद्ध किया है। लाइन हाजिर किए गए लोगों में एक थानेदार ऐसा भी हैं, जिसे स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था और कार्य में शिथिलता बरतने के मामले में एसपी ने चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा, तिलहर प्रभारी निरीक्षक संजय राय, थाना रामचंद्र मिशन एसओ जयशंकर सिंह, निगोही प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह, कटरा प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल, अल्हागंज प्रभारी निरीक्षक अवनीश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं बंडा प्रभारी निरीक्षक हरिपाल सिंह बालियान को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बतौर वाचक तैनाती दी गई है। इन थानाध्यक्षों पर आरोप है कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत पर निस्तारण कराने में लापरवाही बरतते थे। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर विद्युत गोयल को सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें