फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के मिथुन के रूप में भाई ने की शिनाख्त,हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में ढाईघाट रोड पर ईंट भट्ठे के समीप करीब 20 दिन पहले अज्ञात युवक के मिले शव की शिनाख्त उसके कपड़े देखने के बाद मिथुन के रूप में उसके बड़े भाई निरोत्तम सिंह शाक्य ने की। कपड़े देखते ही वह फफक पड़ा और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि मिथुन का पीएसी में चयन हो गया था। उसका 21 अगस्त को मेडिकल होना था। उससे पहले ही किसी ने उसके भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला मठिया निवासी निरोत्तम सिंह शाक्य ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई 25 वर्षीय मिथुन उर्फ नीतू था। वह 20 जुलाई को घर से रात्रि करीब नौ बजे बहनोई राकेश पुत्र राधेश्याम के छोटे भाई गोविंद निवासी ग्राम गांधीनगर भटपुरा थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ बोलेरो से बहन सुमन के घर गया था। बहन के घर से 25 जुलाई को सुबह मिथुन टहलने को कहकर निकला था। लौटकर न तो बहन के घर पहुंचा और न ही अपने घर। बहन ने मिथुन के अचानक घर से चले जाने की सूचना दी। तब से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मिथुन की गुमशुदगी भी दन्नाहार थाने में दर्ज करवाई गई थी।
वह अपने भाई का फोटो सहित गुमशुदी के पोस्टर छपवाकर आसपास के जिलों के थानों और गांवों में बांटता हुआ मिर्जापुर क्षेत्र में आया। तब ग्रामीणों ने बताया कि इस हुलिया के युवक का अज्ञात शव ढाईघाट रोड पर ईंट भट्ठे के समीप बरामद हुआ था। इस पर वह मिर्जापुर थाने आया। थाने में मृतक के पहने कपड़े दिखाए गए। उन्हें देख उसने शव की शनाख्त अपने छोटे भाई मिथुन उर्फ नीतू के रूप में की। निरोत्तम सिंह ने बताया कि वह छह भाइयों में बड़ा है। प्रेमपाल, मृतक मिथुन कुमार, रवि, पुष्पेंद्र व कमलकांत उससे छोटे हैं। निरोत्तम का आरोप है कि उसके पांचवें नंबर के भाई पुष्पेंद्र की भी इसी तरह दो वर्ष पूर्व अज्ञात हत्यारों ने हत्याकर शव घर से सात-आठ किलोमीटर दूर फेंक दिया था। हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने आज तक कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

मृतक के भाई निरोत्तम ने अज्ञात युवक के शव की शनाख्त उसके कपड़ों से अपने भाई मिथुन के रूप में की है। उसने अपने पिता को बुलाया है। उनके आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुधाकर पांडेय, थाना इंचार्ज, मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें