शाहजहांपुर के हनुमतधाम पर दीपदान करते लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पितृपक्ष पर अपने पूर्वजों व भारत के अमर शहीदों की स्मृति में दीपयज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश शुक्ला के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने बड़ी बिसरात हनुमत धाम पर दीप जलाए। इससे बिसरात घाट दीपों की रोशनी से नहा गया।
मुख्य संरक्षक डॉ. रवि मोहन ने बताया कि दीपयज्ञ छह अक्तूबर तक चलेगा। बड़ी बिसरात घाट हनुमत धाम पर नियमित रूप से शाम को आठ बजे से दीपयज्ञ किया जाएगा। इसके माध्यम से लोग अपने पूर्वजों व अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा को प्रदर्शित कर सकते हैं। संवाद