फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उवर्रक की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर हरी झंडी दिखाकर डीएपी के ट्रक को रवाना करते हुए। स्रोत: विभाग - फोटो : राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण के दौरान बालकों से पूछताछ करते जिला जज डा.बब्बू सारंग,डीएम रमेश रंजन व सीडीओ शत्रोहन वैश्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में खाद की किल्लत बनी हुई है। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने चार निजी उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। इन पर बिलबुक, स्टॉक बोर्ड, स्टॉक बिक्री रजिस्ट्री, बैनर आदि नहीं मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने शुक्रवार को उर्वरक दुकानों की चेकिंग का अभियान चलाया। इसमें नाहिल में मै. भावानी फर्टिलाइजर, मिर्जापुर में मै. ओम नारायण गुप्ता, जलालाबाद में मैं. सचिन इंटर प्राइजेज, कांट में मै. महादेव फर्टिलाइजर को चेक किया गया।
यहां काफी अनियमितताएं पाई गईं। मानक के अनुरूप खाद की बिक्री नहीं की जा रही थी। इन सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूं की बुआई के लिए उर्वरक की काफी मांग है। जनपद में फास्फेटिक उर्वरकों की निजी एवं सहकारी क्षेत्र में पर्याप्त उपलब्धता कराई जा रही है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को मै. नर्मदा बायोकेम लि. कंपनी से भेजी गई 939.5 टन डीएपी को निजी क्षेत्र की 66 फुटकर उर्वरक प्रतिष्ठनों पर उपलब्ध कराया गया है। जनपद में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में 50042 टन यूरिया, 5628 टन डीएपी, 10764 टन एनपीके उपलब्ध है।
-
डीएपी की पहली खेप को चेयरमैन ने रवाना किया
शाहजहांपुर। मदनापुर ब्लॉक में नवगठित एम पैक्स मथाना के लिए 400 बोरी डीएपी की पहली खेप डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। उन्होंने कहा कि सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के तहत यह उर्वरक की डोर स्टेप डिलीवरी की ओर एक कदम है। उन्होंने मिश्रीपुर स्थित पीसीएफ गोदाम पर खाद की उपलब्धता, उठान और भेजी गई खाद की समीक्षा की। सभी समितियों पर खाद, डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि खाद की जनपद में कोई कमी नहीं है। एआर कोआपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य कार्य पालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें