फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी का एक माह तक किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। एक मोहल्ले की किशोरी को फरीदपुर (बरेली) तहसील के एक गांव के युवक ने अपहृत करने के बाद उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि वह करीब एक माह तक किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में काजी को बुलाकर अपने दिव्यांग छोटे भाई का निकाह कराने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक एक माह पूर्व बेटी को अगवा कर ले गया था। एक माह तक बेटी का शारीरिक शोषण करने के बाद मंगलवार को निकाह करने के लिए फरीदपुर कस्बे के एक काजी को बुलाया और बेटी के सामने अपने दिव्यांग छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बिठा दिया।
बेटी ने काजी को निकाह पढ़ाने से रोकते हुए दिव्यांग के साथ शादी करने से मना कर दिया। साथ ही बेटी ने काजी से यह भी कहा कि अब वह किसी दूसरे की पत्नी नहीं बन सकती है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि किशोरी और उसकी मां के आरोपों की जांच होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें