फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम से वार्ता के बाद वकीलों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज से वार्ता के बाद वकीलों की हड़ताल समाप्त हो गई है। 13 अक्तूबर को किसी मामले को लेकर वकीलों और एसडीएम के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे। बार एसोसिएशन के महामंत्री गौरव शुक्ला ने कहा था कि एसडीएम कई वकीलों से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। एसडीएम फोन रिसीव नहीं करते हैं, जिससे लोग परेशान हैं। इसके बाद 14 अक्तूबर को हुई बैठक में 19 अक्तूबर तक न्यायालयों के बहिष्कार का निर्णय किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम की वकीलों के शिष्टमंडल से हुई वार्ता से संतुष्ट वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी। हड़ताल समाप्त होने से वादकारियों ने भी राहत की सांस ली। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि वार्ता के बाद गिले शिकवे दूर होने के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें