फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व एसपी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सेंटलवार एसोसिएशन के पदाधिकारीओं के साथ वकील । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और एसपी एस. आनंद को ज्ञापन सौंपे। इसमें अधिवक्ता वीर प्रताप सिंह के पुत्र आरुष प्रताप सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण मामले की जांच कराने समेत कई मामले उठाए गए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्निहोत्री व महासचिव अजय सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसके बाद शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात की। ज्ञापन देते हुए बताया कि एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य वीर प्रताप सिंह के पुत्र आरुष प्रताप सिंह का नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे मिशन स्कूल स्थित मंडी मोड़ के पास से नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लोगों ने अपहरण कर लिया था।
किशोर के होश में आने के बाद उसने खुद को पिकअप में पाते हुए अपने भाई को व्हाट्सएप पर मेसेज कर अपहरण की जानकारी दी थी। इसके बाद वीर प्रताप ने चौक कोतवाली को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था। किशोर किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागा और पुलिस के पास पहुंच गया। अधिवक्ताओं ने एसपी से आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को तलाश कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने बताया कि अधिवक्ता हरेंद्र राजवंशी पर सिंधौली थाने में विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए। लोदीपुर निवासी अधिवक्ता अरविंद मिश्रा पर दर्ज मुकदमे में घायल व्यक्ति ने कार्रवाई नहीं कराने के लिए शपथ पत्र दे दिया, इसलिए मुकदमा निरस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में राकेश कुमार शुक्ला, राजेश अवस्थी, अरुण दीक्षित, नीति सक्सेना, मीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें