शाहजहांपुर। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संचालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। इसमें आने वाले मानसून को मद्देनजर रखते हुए संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विकास खंडों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में नालियों की नियमित साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, झाड़ियों की कटाई और फॉगिंग का कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों (एमओआईसी) को आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में संचारी रोग नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. विवेक मिश्र, डीडीओ ऋषि पाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद