शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय के पटल सहायक प्रदीप गौतम को शिक्षक नेता समेत दो लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित टिप्पणी लिखकर धमकाया, साथ ही कॉल भी की। प्रदीप ने डीएम, एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदीप ने पत्र में बताया कि कांट के शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर मार्च में उनका वेतन बहाल कर दिया गया था। वह प्रतिकूल प्रविष्टि हटवाने को लेकर दवाब बना रहे थे। उनसे डाक के माध्यम से प्रक्रिया के तहत कार्य होने की बात कही थी। आरोप है कि इससे नाराज कांट के शिक्षक व एक अन्य शिक्षक नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अनर्गल टिप्पणी लिखने के साथ धमकाया है। उसके बाद कॉल कर भी धमकी दी है। मामले में प्रदीप ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को प्रार्थना पत्र दिया है। संवाद