फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एफएलएन और एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ

विज्ञापन
रोटी गोदाम स्कूल में प्र​शिक्षण में बोलते प्र​शिक्षक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के सभी विकासखंडों में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर के रोटी गोदाम कार्यालय स्थित आईसीटी लैब में एफएलएन व एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
बीईओ रमेश पंकज ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों को नई जानकारी और नवीन विचार प्राप्त होंगे, जिनका लाभ सीधे विद्यार्थियों तक पहुंचेगा। एआरपी सुशील कुमार रस्तोगी ने पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मोहम्मद कामिल खान ने गणित विषय के सत्रों पर चर्चा की। इमरान सईद खान ने वीणा पुस्तक में उत्तर प्रदेश के संदर्भ में किए गए तीन पाठों के बदलाव की जानकारी दी। इस मौके पर रविंद्र सिंह, मुजाहिद अली, ममता अरोड़ा, हिमांशु दीक्षित, सुनीता, मुख्तार अहमद, सरदार अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें