फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति और ससुर की गिरफ्तारी के बाद किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। पति और ससुर की गिरफ्तारी के बाद मायके वालों ने बेटी अनुपम उर्फ शालू के शव का अंतिम संस्कार होने दिया। इस बीच करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा निवासी पवन की पत्नी शालू की मौत हो गई थी। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव अंदा निवासी जयदेवी शर्मा ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद पवन शर्मा के अलावा रामकुमार, धूपकली, मोनी, सोनी, राजवीर, सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शालू के शव को लेकर पैतृक गांव बबक्करपुर पहुंचे। इस बीच मायके वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार होने से रोक दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने गिरफ्तारी की बात बताई और शव का अंतिम संस्कार करा दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें