फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट से मरे पिता-पुत्री का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
निगोही के ग्राम रामनगर में करंट से पिता-पुत्री की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन। संवाद
विज्ञापन
निगोही। रामनगर गांव में बुधवार को बेहद गमगीन माहौल में राम अवतार और उनकी पुत्री किरण का अंतिम संस्कार किया गया। इन दोनों की मंगलवार को सुबह पंखे में उतरा करंट लगने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले और अंत्येष्टि में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, ग्राम प्रधान मनोज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

हादसे के बाद से राम अवतार के भाई रामपाल, राजा राम, राजेंद्र और रघुवीर बेसुध हो गए हैं और भाई-भतीजी की मौत पर बात करते ही रोने लगते हैं। परिजनों के अनुसार राम अवतार के पास कृषि योग्य मात्र दो बीघा जमीन होने के कारण उनके पुत्र अवधेश और अमरजीत परिवार की आजीविका के लिए हरियाणा की किसी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं।
हादसे की सूचना पाकर दोनों भाई मंगलवार रात रोते-बिलखते घर पहुंचे। अमर जीत ने बताया कि मां की मृत्यु एक साल पहले ही हो चुकी है। अब पिता का भी साया सिर से उठ गया और लाडली छोटी बहन भी पिता के साथ चली गई। दोनों भाइयों का रूदन देख हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें