शाहजहांपुर में बीएसए से मुलाकात करते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय के सभागार में बीएसए से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने शिक्षकों की मांगों के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि एकता में बहुत बल है। संगठन सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है। इसी से संगठन को मजबूती मिलती है। संघ ने सदैव शिक्षकों के हित को प्राथमिकता दी है। संगठन पहले भी हिमालय की तरह शिक्षकों के साथ खड़ा रहा है और वर्तमान परिस्थिति में भी पूरी तन्मयता से हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है।
इस अवसर पर सरताज अली, ऋषिकांत पांडेय, अवनीश यादव, रत्नाकर दीक्षित, नितिन मिश्रा, अरुण भदौरिया, विजय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, आदेश तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद