फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनापुर बवाल : मुख्य आरोपी सहित दो हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। लखनापुर में प्रधान के देवर की हत्या के मामले में नामजद 17 लोगों में पांच लोग सात मई को जेल भेजे गए थे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो और नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दस अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस अभी दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव लखनापुर में प्रधान राजरानी के पति राजेश कुमार और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग सामने आने के बाद बवाल हो गया। इस दौरान ओमप्रकाश पक्ष की ओर से हुई फायरिंग मेें राजरानी के देवर रमेश की गोली लगने से मौत हो गई। रमेश का मौसेरा भाई रामसेवक लाठी-डंडों से घायल हो गया था। इस मामले में राजरानी के पति राजेश कुमार ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुवायां पुलिस ने नगर में मोहम्मदी मोड़ से मुख्य आरोपी ओमप्रकाश और हरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
ओमप्रकाश के घर से एक रायफल और एक बंदूक पहले ही बरामद की जा चुकी है। वहीं, नामजद अभियुक्त अनुज, रामऔतार, उदयपाल, हेतराम और सोमदेव को बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया था। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, उन्हें भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें