थाने के बाहर भी हुआ था झगड़ा
पुलिस ने दोनों की बात सुनी। थाने से बाहर आने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर पुलिस ने होमगार्ड और उसकी बेटी का धारा 151 के तहत चालान कर दिया। दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जमानत मिलने के बाद मां-बेटी वापस जा रहा थीं। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी थी। रास्ते में मां-बेटी के बीच फिर से विवाद होने लगा। नेहा पांडेय ने लात-घूसों से सरेराह अपनी मां की पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो
पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जिसमें युवती अपनी मां को लात मारते दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला होमगार्ड को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सदर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला होमगार्ड और उसकी बेटी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। मारपीट की बात सामने आई है, जांच कराई जा रही है।