इनके साथ ही कान्हा के लिए झूलों की कई वैरायटी आई हैं। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपये तक है। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, स्टील, पीतल वाले तथा मोतियों से सुसज्जित आकर्षक झूले आए हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल के शृंगार कंगन, मालाएं, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी की भी उपलब्ध हैं।
बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की ड्रेस कर रहीं आकर्षित
कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों को कृष्ण और राधा बनाने के लिए कान्हा और राधा की ड्रेस भी आईं हैं, जोकि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। कान्हा ड्रेस पीले रंग में है। इसकी कीमत 150 से 600 रुपये तक है।
राधा की ड्रेस 200 से 1000 रुपये तक बिक रही है। राधा की ड्रेस पीले, रंग-बिरंगी, गुलाबी रंग में हैं। सदर बाजार स्थित दुकानदार निखिल ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्रों और शृंगार की खरीदारी शुरू हो गई है।