फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
बागेश श्रीवास्तव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव गुनारा में छत पर सीमेंट की बोरी लेकर जा रहे मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी बागेश श्रीवास्तव (26) की करंट लगने से मौत हो गई। त्योहार पर हुई अनहोनी से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

मुकेश श्रीवास्तव के यहां मकान का निर्माण चल रहा था। बागेश वहां मजदूरी करने गया था। बागेश के ससुर सर्वेश ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे बागेश सीमेंट की बोरी लेकर छत पर जा रहे थे। बिजली कनेक्शन ऊपर पहुंचाने के लिए जीने की दीवार के सहारे तार लगाया गया था। तार कहीं शाॅर्ट था। ऊपर चढ़ते समय बागेश का उसमें हाथ लग गया। करंट लगने से बागेश बोरी समेत नीचे आकर गिरा। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें