फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रुपयों के विवाद में फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक को पीटा, दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। मोहल्ला गांधी नगर निवासी फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक इरशाद कादरी को रुपयों के लेनदेन के विवाद में पांच-छह लोगों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कस्बे के एक मोबाइल दुकानदार से रुपयों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि मोबाइल दुकानदार ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद पांच-छह लोगों ने इरशाद की पिटाई कर दी और दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी निगोही ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें