फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली के तार की चपेट में आकर डीसीएम सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कुशीनगर जिले से घर लौटते समय डीसीएम पर सवार मदनापुर क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यप्रकाश मौर्य की बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वह पत्नी नीरज देवी और चार बच्चों के साथ कुशीनगर जिले में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। ठेकेदार करीब आठ परिवारों को पिछले साल 11 सितंबर को ले गया था। तीन जून की शाम सत्यप्रकाश डीसीएम वाहन से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को उतार दिया था। हादसे में सुनीता देवी, मछला देवी व कई अन्य मजदूर भी झुलस गए। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें