फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-बसों की रफ्तार धीमी, ऑटो से जल्दी पहुंच रहे यात्री

विज्ञापन
शाहजहांपुर से गुजरती ई-बस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में स्मार्ट सिटी में संचालित ई-बसों की रफ्तार काफी धीमी है तो सफर के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आठ के सापेक्ष सिर्फ चार बसें ही चलने से लोगों के लिए ऑटो विकल्प बन रहे हैं। दूसरी ओर ई-बसों की राह में संकरे मार्ग, अतिक्रमण और ई-रिक्शे बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में ई-बस सेवा की पड़ताल की गई। बरेली मोड़ तक सफर करने के लिए दोपहर करीब 12 बजे बीएसए कार्यालय के गेट पर करीब 20 मिनट खड़े रहने के बाद भी ई-बस नहीं आई। भीषण गर्मी में मायूस होकर रोडवेज बस अड्डे से ई-बस मिलने की आस लेकर पहुंचे।
बस अड्डे के गेट के सामने ई-बस मिली। उसे हाथ देकर रोका। सवार हुए तो परिचालक ने बस को बरेली मोड़ ले जाने से इन्कार कर दिया। कहा कि हम ककरा स्थित चार्जिंग प्वाइंट जा रहे हैं। अब यहां भी बस का इंतजार प्रारंभ हुआ। करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। करीब सवा घंटे के इंतजार के बाद ई-बस आई। उसमें सवार हो गए।
विज्ञापन

बस में जब आठ सवारी बैठ गईं, तब उसे आगे बढ़ाया गया। कचहरी मार्ग और जेल रोड पर बस जाम में फंसी। कभी ई-रिक्शा आगे आने तो कई बार मोड़ आने पर बस रोकी गई। ऐसे में करीब 45 मिनट में ई-बस से बरेली मोड़ पहुंच पाए। यात्रियों के अनुसार, जितना समय बस ने लिया, उतनी देर में ऑटो से बरेली मोड़ जाकर लौटा जा सकता है।
ई-बस सेवा के प्रभारी मोहम्मद हुमायूं लारी ने बताया कि शहर में आठ बसें संचालित हो रही हैं। जिसमें चार को तकनीकी दिक्कत के कारण चार्जिंग डिपो में खड़ा करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को सिर्फ चार बसें ही चल रहीं थी।

25 नई बसें मिलने से सुधार की उम्मीद
कैबिनेट की बैठक के बाद शाहजहांपुर में ई-बसों की संख्या बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। यहां पर 25 बसें मिलना तय है। इन बसों के मिलने से शहर में बसों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही जलालाबाद, तिलहर समेत हरदोई, सीतापुर जिलों तक ई-बस सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके लिए पांच रूट बनाए गए हैं। प्रत्येक रूट पर पांच बसों को चलाया जाएगा। हालांकि, अभी रूट फाइनल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


25 बसें वर्तमान में नगर निगम के पास हैं उपलब्ध।
22 बसें ही संचालन के योग्य, तीन की बैटरी खराब।
09 बसें पुवायां और पांच निगोही मार्ग पर चलाई जा रहीं।
08 बसों का शहर में संचालन।
80 से 90 हजार रुपये प्रतिदिन राजस्व की प्राप्ति।

कैबिनेट के फैसले के बाद 25 नई बसें मिलने की संभावना है। बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाना प्रस्तावित है। उसके लिए नगर निगम जमीन को फाइनल करेगा।
-मोहम्मद हुमायूं लारी, ई-बस सेवा प्रभारी

शाहजहांपुर से गुजरती ई-बस। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें