फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केवी-वन की टीम ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

Fri, 27 Dec 2024 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में खेलतीं बालि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं बुधवार को शुरू हो गईं। पहले दिन जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें फाइनल मुकाबला केवी-वन शिफ्ट सेकंड की टीम ने जीता।
विज्ञापन

स्टेडियम फुटबॉल गर्ल्स टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच केवी-वन शिफ्ट फर्स्ट व स्टेडियम गर्ल्स फुटबाल टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कंपोजिट स्कूल हथौड़ा को 2-0 से हराकर केवी-वन शिफ्ट सेकंड की टीम विजेता बनी।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच एनटीआई बनाम स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में पेनल्टी शूट आउट में केवी-वन शिफ्ट सेकंड की टीम 1-0 से विजेता रही। एसएफसी फुटबॉल टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम को 1-0 से हराकर केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू करवाया। निर्णायक की भूमिका गौरव भारती, अनस खान, देवेश कुमार, किशन ने निभाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, फुटबाल प्रशिक्षक पंकज कुमार, खेलो इंडिया सेंटर हाॅकी प्रशिक्षक शकील अहमद, तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल मौर्या, लेखाकार शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें