शाहजहांपुर। जिले को टीबी मुक्त कराने के अभियान ने गति पकड़ ली है। जनपद की 61 ग्राम पंचायतें और टीबी मुक्त होंगी। जनवरी में इसकी घोषणा हो जाएगी। इससे पहले 51 ग्राम पंचायतों में टीबी का रोग पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
इस साल जांच के बाद 10332 टीबी के मरीज पाए गए। इसमें 4,223 मरीजों ने टीबी से जंग जीत ली। टीबी मरीजों की खोज अभियान चलाकर की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अंसार अली ने बताया कि वर्तमान समय में 661 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। उन्हें पोषण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि 15 दिन में कार्य पूर्ण होने के बाद टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। संवाद