फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद निकालने गया किशोर खन्नौत नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के हनुमत धाम के पास खन्नौत नदी में एक किशोर डूब गया। वह नदी में गिरी गेंद निकालने के लिए गया था। किशोर के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई।
विज्ञापन

देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका था।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी राजेश गौतम का 16 वर्षीय पुत्र गोपाल मंगलवार को शाम पांच बजे हनुमत धाम के पास मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी अचानक गेंद खन्नौत नदी में चली गई। गोपाल गेंद निकालने के लिए नदी में चला गया। उसने गेंद तो बाहर फेंक दी, लेकिन स्वयं डूब गया।
गोपाल को डूबता देख दोस्तों ने उसके घर जाकर सूचना दी। खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गोपाल की तलाश शुरू कराई। देर रात तक गोताखोर उसकी तलाश में लगे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें