फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में भाग लेने के लिए खुदागंज क्षेत्र के किसान दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा और खुदागंज ब्लॉक से शुक्रवार को किसान गांव बक्सयापुर गुरुद्वारे पर एकत्र हुए। यहां से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों और दो कारों से करीब दो सौ किसान कटरा पहुंचे। कटरा से दिन में तीन बजे किसान दिल्ली को रवाना हो गए। गांव सिमोरा के किसान अमनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी काले कानून लागू कर किसानों के लिए परेशानी खड़ी करने का प्रयास किया है। देश में 70 प्रतिशत किसान हैं। किसानों को जगह जगह रोका जा रहा है, उन पर हमला किया जा रहा है जो अत्यंत की गलत है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले किसानों में गांव सिमरा सुराही, रामपुर नवदिया, फुलवा आदि के किसानों शामिल हैं। अमनप्रीत सिंह ने फोन पर बताया कि बरेली से आगे फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोक लिया था। कारों को आगे जाने दिया गया। इस पर वह लोग खेतों से ट्रैक्टर ट्रॉली निकालकर आगे रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। दिल्ली जाने वालों में लखविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, हरपाल सिंह, कमलजीत सिंह दलबीर सिंह, सुखदेव सिंह, कश्मीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें