फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से खुटार के युवक की मौत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर/खुटार। खुटार के गांव सोफरी निवासी 27 वर्षीय एक युवक की कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। तीसरी लहर में जिले में कोरोना से यह पहली मौत है। युवक उत्तराखंड से लौटने के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब तक जनपद में कोरोना से 445 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

युवक उत्तराखंड के सितारगंज में सरिया टेढ़ा करने का काम करता था। वहां उसे 15 दिन से बुखार आ रहा था। दवा लेने पर ठीक होने पर आठ दिन पहले ही वापस लौटा था। तब भी उसे तेज बुखार था। बुखार की दवा लेने के बाद युवक ठेकेदार के साथ लखनऊ काम करने चला गया। 17 जनवरी को वापस लौटा तो उसकी हालत काफी खराब थी। नाजुक स्थिति होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी कोविड-19 की जांच भी कराई गई थी। कोविड की पुष्टि होने पर उसे कोविड आईसीयू में रखा गया था। बृहस्पतिवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऑक्सीजन का स्तर 60 रह जाने पर युवक की सांस उखड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह कोविड गाइड लाइन के अनुसार परिजनों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से माता-पिता और 20 वर्षीय भाई काफी गमजदा हैं। परिजन ने बताया कि उनके पास खेती-बाड़ी नहीं है। मेहनत-मजदूरी से ही गुजर-बसर करते हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन के दोनों डोज लग चुका था
कोविड से दम तोड़ने वाला युवक वैक्सीन के दोनों डोज लग चुका था। खुटार के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नौ अगस्त को पहली और एक नवंबर को दूसरी डोज लगी थी।
अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली सहायता राशि
कोविड से मरने वाले को प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली सहायता राशि भी मृतक के परिजन को नहीं मिली है। बेहद गरीब परिजन ने खुद रुपयों का इंतजाम कर अंतिम क्रिया के लिए लकड़ी का इंतजाम किया।
- युवक को अनियंत्रित डायबिटीज रही होगी। डायबिटीज के कारण इम्यूनिटी कम हो जाती है। जिस कारण कोविड की चपेट में आ गया। कोविड निमोनिया होने के कारण युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें