फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा, जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। पक्का तालाब स्थित श्याम मंदिर से मंगलवार को हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों के बीच भगवान खाटू श्याम की निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में डीजे पर बजते भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए चले। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रथ पर सजी श्री श्याम प्रभु की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। श्याम मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। यात्रा मुख्य बाजार से रामसहाय चौराहा, निगोही मोड़ होते हुए श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। इस मौके पर रामबाबू गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्ला, आकाश रस्तोगी, संदीप वर्मा, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह भी पुलिस बल के साथ यात्रा में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें